प्रो. सुरेंद्र बने संघ के शिक्षक संघ अध्यक्ष
जहानाबाद। स्थानीय एसएस कॉलेज के सभागार में शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्र
जहानाबाद।
स्थानीय एसएस कॉलेज के सभागार में शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. सुरेंद्र कुमार को अध्यक्ष एवं डॉ. अंजनी कुमार घोष को सचिव मनोनीत किया गया।
इस दौरान डॉ. श्रीनाथ शर्मा को कोषाध्यक्ष के लिए चयन किया गया। मनोनयन के उपरांत निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद शर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि संघ के जरिए इसी तरह उत्तरोत्तर विकास होगा। प्रो. ओमप्रकाश तथा डॉ. उपेंद्र कुमार ने संघ के पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों से अवगत कराते हुए कहा कि सदस्यों का हित ही संघ में निहित है।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश शर्मा ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने कार्यो के प्रति सचेत रहने का निवेदन किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सह प्रधानाचार्य ने संघ के सारे सदस्यों को आस्था जताने के लिए साधुवाद दिया।
बैठक में प्रो. कृष्णानंद, वरीय शिक्षक डॉ. सुरेश लाल शर्मिष्ठा, मुखोपाध्याय एवं इंदुबाला श्रीवास्तव सहित कई लोग थे।