शराब रखने का विरोध किया तो पीटा
घोसी थाना क्षेत्र चीरी गांव में शराब रखने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 05:35 PM (IST)
जहानाबाद। घोसी थाना क्षेत्र चीरी गांव में शराब रखने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ा। उसने जब अपने मकई के खेत में शराब रखने का विरोध किया तो बेरहमी के साथ उसकी पीटाई की गई। जख्मी महिला देवरतिया देवी को ईलाज के लिए घोसी पीएचसी लाया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए उसे स्थानीय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अब इस अस्पताल में उसका ईलाज चल रहा है। इस सिलसिले में जख्मी महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक द्वारा उसके मकई के खेत में शराब रखा जा रहा था। जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया। जख्मी महिला ने बताया कि विरोध करने के कारण ही उसकी पीटाई की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें