कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं मजदूर
काको प्रखंड के अमथुआ में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन का अंचल सम्मेलन सुधीर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जहानाबाद। काको प्रखंड के अमथुआ में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन का अंचल सम्मेलन सुधीर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मो. अकबर इमाम द्वारा संचालित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गिरानी साव ने कहा कि मजदूरों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। निबंधन नहीं होने के कारण सभी लोग अनुदान की राशि से भी वंचित हैं। इससे मजदूरों को काम करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला मंत्री भुवनेश्वर प्रसाद ने कहा कि देश में मजदूरों एवं मेहनतकश वर्ग के लोग सत्तासीन नहीं है। इससे कारगर कानून नहीं बनाया जा रहा है। राम प्रसाद पासवान ने कहा कि मजदूर आज भी सरकारी उपेक्षा के कारण दर दर की ठोकरे खा रहे हैं। न तो उन्हें घर बनाने के लिए जमीन मिल रहा है और नहीं अनाज मुहैया कराई जा रही है। ऐसी परिस्थिति में हक अधिकार के लिए आंदोलन ही एक विकल्प है। इस दौरान सर्वसम्मति से यूनियन का सांगठनिक विस्तार करते हुए राजराम चौधरी को अध्यक्ष, धुरी पासवान को उपाध्यक्ष,कंचन देवी को सचिव,सुधीर चौधरी को संयुक्त सचिव, ¨रकू देवी, गुडिया देवी सहित 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। मौके पर रामरेश पासवान, यदुनंद दास सहित कई लोग थे।