जदयू की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर
स्थानीय स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्राहलय में शनिवार को आयोजित जदयू की जिला ईकाई की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया।
जहानाबाद। स्थानीय स्वामी सहजानंद सरस्वती संग्राहलय में शनिवार को आयोजित जदयू की जिला ईकाई की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अभिराम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से गांवों में जाने तथा हर वर्ग के लोगों को जदयू में शामिल किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात
निश्चय का आमजनों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। आपलोग जनता को उसके बारे में जागरुक करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की भी अहम भूमिका होनी चाहिए। गांवों में जाकर लोगों को इसके लाभ के बारे में बताना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि लोक सूचना अधिकार अधिनियम से जनता को काफी लाभ मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने में
सहयोग करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस जिले में बड़ी संख्या में लोग जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांवों में जाकर नीतीश सरकार द्वारा जनता के व्यापक हित में काम किए जाने की जानकारी देते हुए उन्हें संगठन से जोड़ने की अपील की। इस मौके पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, शिव वचन ¨सह सन्यासी, जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, चंदेश्वर यादव, मो. शमशाद, इकबाल लीडर, संजय ¨सह तथा रामप्रवेश यादव आदि लोग भी मौजूद थे।