कालाजार पीडि़तों को मिली सहायता राशि
जहानाबाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दो प्रखंडों के दो कालाजार पीड़ितों को चिन्हित किया
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 03:05 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 03:05 AM (IST)
जहानाबाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दो प्रखंडों के दो कालाजार पीड़ितों को चिन्हित किया गया था। जिला वेक्टर बांड नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर प्रखंड के सिकरिया एवं हुलासगंज प्रखंड निवासी कालाजार पीड़ित को समय पर दवा उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। दोनों मरीज बिलकुल स्वस्थ हैं। मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6600 सौ रुपये प्रति मरीज के हिसाब से प्रोत्साहन राशि का भी भुगतान कर दिया गया है। नियंत्रण पदाधिकारी ने सभी शहरवासियों को कालाजार रोधी दवा का छिड़काव कराने का आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें