ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत
शकुराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में सोमवार को ट्रैक्टर से कुचलकर।
जहानाबाद। शकुराबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में सोमवार को ट्रैक्टर से कुचलकर एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी चचेरी बहन भी जख्मी हो गई। मृतका उसी गांव की राधिका कुमारी 10 वर्ष बताई जाती है और वह संजय कुमार की पुत्री थी। इधर जख्मी सलोनी का इलाज शकुराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। इस सिलसिले में मृतका की मां उर्मिला देवी के बयान के आधार पर ट्रैक्टर चालक कमलेश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार ¨सह वहां पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है जबकि उसका चालक फरार हो गया। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार कमलेश राम खुद अपना ट्रैक्टर चलाता था। वह खेत जोतकर वापस लौट रहा था। इधर दोनों बच्ची घर के समीप खेल रही थी। ग्रामीणो के मुताबिक कमलेश नौसिखया था। यही कारण है कि उसने उस बालिका को कुचल डाला। इस घटना को लेकर काफी देर तक गांव में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।