Move to Jagran APP

जहानाबाद तथा घोसी मे निकला तिरंगा यात्रा

जहानाबाद। याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत देश की आन बान व शान के प्रतिक लहराते तिरंगे क

By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 03:06 AM (IST)
जहानाबाद तथा घोसी मे निकला तिरंगा यात्रा

जहानाबाद। याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत देश की आन बान व शान के प्रतिक लहराते तिरंगे के साथ भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के उद्घोष के साथ मंगलवार को पूराशहर गूंज उठा। कार्यक्रम प्रभारी मंटू कुमार के नेतृत्व में तिरंगा लहराते बाइक पर सवार सैकड़ों युवक स्टेशन स्थित बराह मंदिर से चलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जहानाबाद, विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह कार्यक्रम चलाकर उन वीर सपूतों को याद दिलाने का कार्य किया है जिन्होंने मातृभूमि को आजादी दिलाने के लिए अपना प्राण न्योछावर किया। देश को आजाद कराने हेतू अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से नमन किया जा रहा है। इस यात्रा में प्रदेश मंत्री सह जिला चुनाव प्रभारी संजय ंिसह चंद्रवंशी प्रदेश मंत्री सह पूर्व विधायक चितरंजन कुमार, जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा ,राधा मोहन शर्मा, अजीत शर्मा, नरेश कुमार, सतीश कुमार, विक्कू कुमार , मंजु कुमारी,महेश प्रसाद सिन्हा,सुधीर कुमार, अभिमन्यु कुमार, अनुज यादव, जोहन राम,अनीश कुमार सहित अन्य शामिल थे।

prime article banner

इधर घोसी विधानसभा क्षेत्र में भी तिरंगा यात्रा हुलासगंज प्रखंड मुख्यालय से निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में नवयुवकों के साथ साथ संत महात्मा भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप से प्रारंभ होकर बौरी, वंशी विगहा, मोसिमा सराय, घोसी होते हुए बंधुगंज के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुनम सिन्हा, पूर्व विधायक चितरंजन कुमार, परमात्मा शर्मा, कविन्द्र प्रजापति,श्रीकांत शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा आदि लोग शामिल थे। तिरंगा यात्रा घोसी होते हुए मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज पहुंचा। यहां संजय चंद्रवंशी, दधिबल शर्मा, रामेश्वर प्रसाद केशरी, रविरंजन रौशन आदि के नेतृत्व में यात्रा निकाली गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.