पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई बचाव की जानकारी
स्थानीय प्रखंड परिसर में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन कर पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी ।
जहानाबाद। स्थानीय प्रखंड परिसर में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन कर पंचायत प्रतिनिधियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया, सरपंच,पंसस, वार्ड व पंच सदस्य शामिल हुए। अंचलाधिकारी सह बीडीओ सुनिल कुमार साह ने दिनोंदिन बढ़ रही अगलगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय बताते हुए कहा कि सतर्कता से ही इन घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है। सभी लोग तत्पर होकर अगर आठ बजे तक सुबह में खाना बना लें एवं शाम में हवा शांत होने के बाद खाना बनाएं तो निश्चय ही इन घटनाओं पर विराम लगाई जा सकती है। खाना बनाने के बाद चुल्हा के आग को पानी से बुझा देना चाहिए। बच्चों के हाथ में माचीस एवं ज्वलनशील पदार्थ नहीं देना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख फुलेश्वर रजक, बब्लू कुमार, रामविनय शर्मा, सियामणी देवी,अर¨बद कुमार, उपेंद्र यादव, मुकेश कुमार सहित कई लोग थे।