शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास
जहानाबाद। बिहार मुख्यमंत्री दर्शन शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत आदर्श मध्य विद्यालय घोसी तथ
जहानाबाद। बिहार मुख्यमंत्री दर्शन शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत आदर्श मध्य विद्यालय घोसी तथा श्रीराम कृष्ण प्रवेशिका विद्यालय पंडूई के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए। घोसी में उपमुखिया मुकेश कुमार तथा पंडूई में प्रधानाध्यापक राजदेव तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आदर्श मध्य विद्यालय घोसी के छात्र-छात्राएं राजगीर, पावापुरी तथा ककोलत गए। इन लोगों के साथ प्रधानाध्यापक चंद्रदेव ठाकुर, राकेश कुमार, वचनदेव कुमार, राजकुमार, कृष्णा कुमार गए है। जबकि पंडूई के बच्चे पटना गए। इस मौके पर राजेंद्र तिवारी ने कहा कि बच्चे जैव विविधता, ऐतिहासिक धरोहरों का दर्शन व अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास भी होता है। इस मौके पर सुरेश शर्मा, अशोक कुमार, अमरजीत कुमार, मुकेश कुमार, शोभा रानी, निकिता वर्मा आदि सहायक शिक्षक भी मौजूद थे।