राधे सेवा संस्था ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्वयंसेवी संस्था राधे सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को सदर प्रखंड के लरसा तथा बभना गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 03:08 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 03:08 AM (IST)
जहानाबाद। स्वयंसेवी संस्था राधे सेवा संघ के तत्वावधान में रविवार को सदर प्रखंड के लरसा तथा बभना गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ओंकारनाथ ने किया।
इस मौके पर उन्होंने लोगों से साफ सफाई पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि घर तथा आसपास को साफ रखेंगे तो कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगी। मौके पर श्रीमती प्रीतिनाथ, यशवंत कुमार, विनोद पासवान, गीता कुमारी, स्वीटी कुमारी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें