सिविल कोर्ट परिसर में लगी आग
जहानाबाद। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। जैसे ही आसपास
जहानाबाद। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार की देर शाम अचानक आग लग गई। जैसे ही आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। डीएम मनोज कुमार सिंह ने अग्निशमन दस्ते के लोगों को शीघ्र ही वहां प्रस्थान का निर्देश दिया।
डीएम ने निर्देश पर फायर बिग्रेड के अधिकारी गयानंद सिंह के नेतृत्व में तीन अग्निशमन वाहन के साथ दस्ते के लोग वहां पहुंचे। उनलोगों के अथक प्रयास के कारण शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्र प्रकाश सिंह को जैसे ही अगलगी की इस घटना की जानकारी मिली वे भी कोर्ट परिसर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि मुख्यद्वार के समीप ही विधिक संघ भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। छत ढलाई के लिए सेट्रिंग किया गया था। कुछ लकड़ी उसके बाहर ट्रांसफार्मर के समीप रखा हुआ था। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी लकड़ी पर जा गिरी। जिसके कारण उसमें आग लग गई।