अगलगी से हजारों का नुकसान
घोसी,जहानाबाद। प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर गांव के बधार स्थित खलिहान में रविवार की रात आग लग
By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 10:26 PM (IST)
घोसी,जहानाबाद।
प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर गांव के बधार स्थित खलिहान में रविवार की रात आग लगने से तकरीबन पचास हजार रुपये की धान की फसल जलकर नष्ट हो गयी। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जाता है कि मध्य रात्रि में उक्त खलिहान में आग की लपटें देखी गयी। ग्रामीण जब तक आग बुझाने दौड़ते तब तक खलिहान में विरेन्द्र बिंद तथा सुरेन्द्र बिंद के रखे धान की फसलें जलकर नष्ट हो गयी। इधर अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी रामधारी सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें