जागरूकता को रैली व जनसंपर्क अभियान
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरुकता अभियान का सिल
जहानाबाद। विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरुकता अभियान का सिलसिला जारी है। स्वीप कोषांग की टीम द्वारा जहानाबाद, घोसी एवं मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में जागरुकता रैली, जनसंपर्क घर घर भ्रमण सति कई कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताअेां को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी नुपुर की देखरेख में आंगनबाड़ी सेविकाओं,, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण करते हुए मतदाताअेा को मतदान की महत्ता बताते हुए सोलह अक्टूबर को वोट देने का आहवान किया गया। नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय गांधी मैदान, जाफरगंज एवं होरिलगंज मुहल्ले में घर घर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान महिला मतदाताअेां को वोट की महत्ता बताते हुए हर हाल में मतदान का आहवान किया गया। इस दौरान मतदाताओं को नोटा के संदर्भ में भी जानकारी दी गयी। नोडल पदाधिकारी की देखरेख में कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जागरुकता अभियान का संचालन कर मतदाताअेां को वोट के लिए प्रेरित किया। इधर पदाधिकारियों की टीम द्वारा जागरुकता अभियान का अनुश्रवण भी किया गया। मखदुमपुर प्रखंड के टेहटा पशु मेला में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में मतदाताअेां को वोट की अहमियत की जानकारी दी गयी । मौके पर प्रियंका कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।