रतनी, घोसी एवं हुलासगंज में हुई चेतना रैली
जहानाबाद। मानव श्रृंखला अभियान को सफल बनाने के लिए रतनी में बीडीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में चेतना र
By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 09:36 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 01:21 AM (IST)
जहानाबाद। मानव श्रृंखला अभियान को सफल बनाने के लिए रतनी में बीडीओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में चेतना रैली निकाली गई। रैली में सीओ संजय कुमार, बीईओ मोइन अंसारी, थानाध्यक्ष ऋतुराज, शंभू कुमार सहित कई लोग शामिल थे। हुलासगंज में बीडीओ एजाज आलम की अध्यक्षता में चेतना रैली में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित कई लोग शामिल थे। रैली खुदौरी, बौरी, तीर्रा, मुड़गांव, चिरी, कोकरसा एवं दावथु गांव तक निकाली गई। इधर घोसी में बीडीओ बबलू कुमार, सीओ सुमन सहाय एवं थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद द्वारा चेतना रैली निकाली गई। इसमें बीईओ आशीष कुमार गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें