सेवानिवृत पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह
जहानाबाद। स्थानीय पुलिस क्लब में नौ सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह क
जहानाबाद। स्थानीय पुलिस क्लब में नौ सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन नगर थानाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर एसपी ने सेवानिवृत अवर निरीक्षक मनोहर दूबे, वृजनंदन पासवान,राज कुमार शर्मा, सुधीर चंद्र झा, कपिल पासवान,रविन्द्र नाथ ठाकुर, शिवजी सिंह, सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण बिहारी राम, बीरबल राय को सम्मानित करते हुए कहा कि सेवा काल में किये गये कार्यो को हमेशा याद रखा जायेगा। एसपी ने कहा कि सरकारी सेवा में संलग्न लोगों को इस दौर से एक न एक दिन गुजरना है। सेवानिवृत पदाधिकारियो को एसोसिएशन द्वारा कई सामाग्रियो को देकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। समारोह में एसडीपीओ असफाक अंसारी, सभापति महेश्वर प्रसाद राय, सचिव विजय बहादुर सिंह,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।