आमरण अनशन पर बैठे पूर्व प्रधानाध्यापक
जहानाबाद। सदर प्रखंड के कल्पा मध्य विद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक महेन्द्र नारायण ने विद्यालय
जहानाबाद। सदर प्रखंड के कल्पा मध्य विद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक महेन्द्र नारायण ने विद्यालय की कथित कुव्यवस्था के खिलाफ विद्यालय परिसर में ही आमरण अनशन आरंभ कर दिया है। उनका कहना है कि मैंने कठिन परिश्रम कर इस विद्यालय को सिंचा था। आज इसकी स्थिति काफी बदतर हो गयी है। हालांकि प्रधानाध्यापिका संध्या रानी ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है तथा कहा है कि आयकर की राशि बकाया रहने के कारण उन्होंने अनशन आरंभ किया है। इधर एसडीओ डा नवलकिशोर चौधरी ने कहा कि शुक्रवार को चिकित्सको की टीम भेजी जायेगी ताकि उनकी चिकित्सीय जांच की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आमरण अनशन पर बैठे सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को यह बताना चाहिए कि उनके समय में जो शैक्षणिक माहौल था उसमें क्या कमी आयी है। यदि वे बताते तो उसे दूर करने के उपाय किये जाते।