मरीजों को उपलब्ध करायें बेहतर चिकित्सा
अरवल। स्थानीय विधायक रविन्द्र सिंह सिविल सर्जन डा नंदेश्वर प्रसाद के साथ बैठक करते हुए मरीजा
अरवल।
स्थानीय विधायक रविन्द्र सिंह सिविल सर्जन डा नंदेश्वर प्रसाद के साथ बैठक करते हुए मरीजों को उपलब्ध होने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की भी पड़ताल की। बैठक में विधायक ने सिविल सर्जन से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। विधायक द्वारा चिकित्सकों की उपलब्धता की भी जानकारी ली गयी। इस दौरान उन्होंने एसएनसूयी भवन के पहुंच पथ निर्माण के लिए प्राक्कलन बनाने, अर्द्धनिर्मित सिविल सर्जन आवास को पुरा करने,अस्पताल परिसर के गडढे को भरने, ब्लड बैंक को शीघ्र चालू कराने को भी कहा। विधायक द्वारा सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी में एंटी रैबिज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष सिंह रंजन, अर्जून यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद सहित कई लोग थे।