समकालीन अभियान में 17 गिरफ्तार
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए गए समकालीन अभियान के तहत
By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 09:32 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 09:32 PM (IST)
जहानाबाद।
पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए गए समकालीन अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने सत्रह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने चार, घोसी ने एक, काको ने दो, हुलासगंज दो, कड़ौना दो, कल्पा एक, ओकरी ओपी दो तथा शकुराबाद थाने की पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। शकुराबाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर लकड़ा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने सिकंदरपुर निवासी देवनंदन पासवान, भोला पासवान तथा प्रिजपुरा गांव निवासी सर्जून यादव शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें