Move to Jagran APP

भारत का संविधान एक आदर्श संविधान

जहानाबाद। संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कई कार्यक्रमों क

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 09:20 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 09:20 PM (IST)
भारत का संविधान एक आदर्श संविधान

जहानाबाद।

loksabha election banner

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय संविधान को विश्व का आदर्श संविधान बताया। मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी के प्रांगण में कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन प्रो अरुण कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि मैं सीबीएसई बोर्ड को धन्यवाद देता हूं कि पैसठ वर्षो के बाद पहली बार संविधान दिवस के आयोजन पर पहल की। उन्होंने भारतीय संविधान को दुनिया के संविधानों में सर्वश्रेष्ठ बताया। चेयरमैन ने कहा कि यदि संविधान के अनुच्छेद इकावन में वर्णित मौलिक क‌र्त्तव्य का अगर अनुपालन एंव आदर किया जाए तो यह सबों के लिए हितकारी होगा। देश में असहिष्णुता पर हो रही बहस का मुख्य कारण यह है कि संबंधित लोगों को संविधान की जानकारी का अभाव है। मौके पर प्राचार्य मृत्युंजय कुमार ने भारतीय संविधान पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मो. सलिक ने की। इस मौके पर पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग एवं रंगोली जैसे कार्यक्रमों के जरिये संविधान के प्रति जागरुकता विकसित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर उमाकांत शर्मा सहित कई लोग थे। इधर मानस विद्यालय बभना में संविधान दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर चेतना सत्र में संस्था के चेयरमैन सुदर्शन शर्मा ने संविधान की उपादेयता एवं गरिमा पर प्रकाश डाला। प्राचार्य युगल किशोर ने संविधान के मुख्य अनुच्छेद की शपथ दिलायी। छात्र छात्राओं द्वारा कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रतिभागियों को चेयरमैन द्वारा पुरस्कृत किया गया। शांतिकुंज पब्लिक स्कूल कोर्ट एरिया में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन संरक्षक मोसाहेब शर्मा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संविधान की विशेषताओं से अवगत कराया। इधर पीपीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य एस शर्मा ने भारतीय संविधान की विशेषता पर प्रकाश डाला। विद्यालय के अध्यक्ष एसके सुनिल ने बताया कि सुविधा समाज का मार्गदर्शक है। कार्यक्रम का संचालन दशम के छात्र कमल नयन ने किया। घोसी स्थित दयानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन संचालक भरत प्रसाद ने की। इस मौके पर उन्होंने संविधान के निर्माता डा भीम राव अम्बेदकर की जीवनी से प्रेरणा लेने का आहवान कराया। नेहरु युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों को ग्रामीण युवा वर्ग युवा कोर एवं महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर समन्वयक नरेन्द्र राय ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1945 ब्रिटेन ने भारत के संबंध में नयी नीति की घोषणा करते हुए कैबिनेट मिशन को भेजा था। उन्होंने संविधान को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि अब तक इसमें 98 संशोधन हो चुका है। हमारा संविधान मानव मूल्यों पर आधारित है। नैक्डोर के तत्वावधान में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय दलित आदिवासी के प्रांतीय महासभापति गणेश गौतम ने संविधान दिवस के अवसर पर लोगों को आरक्षण के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने संविधान के अनुच्छेदों का अक्षरश: अनुपालन करने का आहवान किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ललेन्द्र कुमार सहित कई लोग थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.