खेल प्रतियोगिता से वोट देने की दिलाई शपथ
जहानाबाद। स्थानीय गांधी मैदान में बुधवार को जागरूकता अभियान को ले विभिन्न खेत प्रतियोगिताअ
जहानाबाद। स्थानीय गांधी मैदान में बुधवार को जागरूकता अभियान को ले विभिन्न खेत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी नुपूर की देखरेख में हैंडबाल, वालीबाल एवं कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में शहर के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों व दर्शकों को सोलह अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए शपथ ग्रहण भी कराया गया। हैंडबाल प्रतियोगिता में मुख्य मुकाबला बाल विद्या निकेतन एवं हैंडबाल एकेडमी के बीच हुआ। जिसमें बाल विद्या निकेतन की टीम विजेता रही। बालीबाल में रेड क्रास सोसायटी की टीम विजेता एवं एसएस सिन्हा कालेज की टीम उपविजेता रही। कबडडी प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम खेल के दौरान पटेल कालेज आफ एडुकेशन एवं बंधुगंज, द्वितीय चरण में मुरलीधर उच्च विद्यालय एवं गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के बीच प्रतियोगिता हुआ। बालिका वर्ग में गांधी स्मारक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बीच मुकाबला हुआ। इस प्रतियोगिता में अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया गया है। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार को भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। विजेता व उपविजेता टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मौके पर प्रियंका, पुतुल एवं अमर जी सहित कई लोग थे।