विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद
जहानाबाद। रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के नेहालपुर पंचायत अंतर्गत दयाली विगहा प्राथमिक विद्यालय तथा ड
जहानाबाद। रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के नेहालपुर पंचायत अंतर्गत दयाली विगहा प्राथमिक विद्यालय तथा डिहुरी मध्य विद्यालय में राशि के अभाव में मध्याहन भोजन बंद हो गया है। इस सिलसिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. मुजीब अंसारी ने बताया कि उन्हें मध्याहन भोजन बंद होने की जानकारी नहीं है। उसकी जांच की जाएगी। जांचोंपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मध्य विद्यालय डिहुरी के प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि चावल तथा रुपये के अभाव में गत 31 जुलाई से विद्यालय में मध्याहन भोजन नहीं बन रहा है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय दयाली विगहा के प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी के अनुसार राशि के अभाव में गत 29 जुलाई से मध्याहन भोजन बंद है। मध्याहन भोजन बंद होने से बच्चों एवं अभिभावकों में रोष व्याप्त है।