परिवर्त्तन रैली को नेताअेां ने कसी कमर
जहानाबाद। आगामी नौ अगस्त को गया के गांधी मैदान में आहूत परिवर्त्तन रैली क सफलता के लिए भाजपा नेता
जहानाबाद। आगामी नौ अगस्त को गया के गांधी मैदान में आहूत परिवर्त्तन रैली क सफलता के लिए भाजपा नेताओं ने कमर कस ली है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष लाला साव, प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमा सिंह, महामंत्री सुधीर शर्मा, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी ने प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर रैली में भाग लेने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष ने जनसंपर्क के क्रम में बताया कि रैली के प्रति आम आवाम में काफी उत्साह है। खासकर युवा वर्ग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। जिलाध्यक्ष श्री पसाद ने कहा कि सूबे में राजग के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यशैली से लोग प्रभावित हैं। सूबे की जनता पुन: जंगल राज की पुनर्रावृति नहीं चाहती है। इसलिए सूबे में परिवर्त्तन होकर रहेगा और राज्य में राजग की सरकार बनेगी।