शिक्षा का हब बनता जा रहा ओकरी गांव
जहानाबाद। जिले के मोदनगंज प्रखंड स्थित ओकरी गांव धीरे धीरे शैक्षणिक हव में परिवर्तित होता जा रहा है।
जहानाबाद। जिले के मोदनगंज प्रखंड स्थित ओकरी गांव धीरे धीरे शैक्षणिक हव में परिवर्तित होता जा रहा है। बताते चले कि पुराना गया जिला में उच्च विद्यालय ओकरी का नाम सबसे अच्छा उच्च विद्यालय के रुप में जाना जाता था। विद्यालय की प्रतिष्ठा प्रधानाध्यापक रामेश्वर बाबू के नेतृत्व में चहुओर फैली थी। उनके प्रयास से शिक्षा की ऐसी खुशबू फैली की आज भी चतुर्दिक व्याप्त है। इस इलाके को शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक रुप से समुन्नत बनाने में विद्यालय का अप्रतिम योगदान है। इस गांव में प्राथमिक स्कूल, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, प्लस टू, माडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, संस्कृत मध्य विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। राज्य सभा सदस्य सांसद महेन्द्र प्रसाद ने महाविद्यालय की स्थापना कर इस गांव को शिक्षा के क्षेत्र में उंचाई प्रदान की है। मगध विश्वविद्यालय से स्थायी संबद्धता प्राप्त यह महाविद्यालय जिले का गौरव है। पंचायत के मुखिया श्यामनंदन शर्मा ने बताया कि इस इलाके की नयी पीढ़ी स्नातक से नीचे नहीं है। यहां सभी जाति धर्म के लोग शांतिपूर्ण माहौल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हाल ही में इस गांव से उच्चतर शिक्षा में एक और कड़ी जुड़ गयी है। मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की स्थापना महाविद्यालय में की गयी है। वहीं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में ओंकार आईटीआई संचालित है। कौशल विकास पर आज देश में काफी जोर शोर से काम हो रहा है। एनसीभीटी से मान्यता प्राप्त यह आईटीआई फिटर और इलेक्ट्रिशियन के क्षेत्र में स्कील इंडिया बनाने के स्वप्न को साकार कर रहा है। लोग बताते हैं कि शिक्षा के अन्य क्षेत्रों में भी विकास की आपार संभावना बन रही है। एलकेएम ग्रुप के चेयरमैन सम्प्रदा बाबू एंव कैचेट फर्मास्यूटिकल के प्रबंध निदेशक सतीश कुमार ंिसंह ने मेडिकल कालेज स्थापित किये जाने की बात कही है। यहां का संपूर्ण वातावरण में हो उठा है। पूरे दिन अलग अलग आयु वर्ग के लोगों का आना जाना एक मनमोहक और सुखद एहसास उत्पन्न करा रहा है।