Move to Jagran APP

प्रोत्साहन राशि वितरण का सिलसिला जारी

जहानाबाद। जिले के सभी प्रखंडों में अवस्थित विद्यालयों में सोमवार को भी प्रोत्साहन राशि का वितरण किया

By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 09:26 PM (IST)
प्रोत्साहन राशि वितरण का सिलसिला जारी

जहानाबाद। जिले के सभी प्रखंडों में अवस्थित विद्यालयों में सोमवार को भी प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। ब्रजनंदन मेमोरियल प्लस टू विद्यालय मांदिल में प्रोत्साहन राशि वितरण करते हुए विधायक अभिराम शर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षा में गुणवता के लिए कृतसंकल्पित है। सभी बच्चे कठिन परिश्रम करें एवं निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने राशि का उपयोग पठन पाठन कार्यो में ही करने का आहवान किया। मौके पर सात लाख पांच हजार पांच सौ रुपये सायकिल एवं पोशाक योजना के तहत वितरण किया गया। इस दौरान प्रबंधन समिति सदस्य रामकिशुन प्रसाद, पंचायत समिति सदस्या सुमित्रा देवी, बलिराम प्रसाद, गनौरी यादव,अरुण नारायणसहित कई लोग थे। इंटर कालेज भीमपुरा में तीन सौ दस छात्राओं के बीच पोशाक राशि के रुप मे ंतीन लाख दस हजार रुपये का वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया लाल देव सिंह, उमेशनंदन शर्मा,कपिलदेव सिंह, प्रो ललन प्रसाद, प्रो. नलिन कुमार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो बैजू कुमार सहित कई लोग थे। उत्मक्रमित मध्य विद्यालय दवेकुली में छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृति एवं पोशाक राशि के रुप में एक लाख छेहतर हजार दो सौ रुपये का वितरण किया गया। मौके पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष नंद प्रसाद, प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद सहित कई लोग थे। हुलासगंज प्रखंड के उच्च विद्यालय बौरी में 533 छात्र-छात्राओं के बीच पांच लाख चौदह हजार रुपये का वितरण किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक कमलेश प्रसाद, मुखिया रविकांत रंजन, सूर्यमणिदेवी सहित कई लोग थे। मध्य विद्यालय बौरी में 1022 छात्र-छात्राओं के बीच प्रधानाध्यापक कुमार रामाकांत द्वारा तीन लाख बावन हजार आठ सौ रुपये का वितरण किया गया। मौके पर मुखिया रविकांत रंजन,सूर्यमणि देवी, ब्रजेश कुमार सहित कई लोग थे। प्राथमिक विद्यालय केवला में एक सौ पच्चीस विद्यार्थियों के बीच उंचालीस हजार सात सौ रुपये का वितरण किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक दुलेश कुमार सहित कई लोग थे। इधर बाबा रामदास उच्च विद्यालय हुलासगंज नवगढ़ लोदीपुर में प्रधानाध्यापक दिनेश नंदन सिंह की देखरेख में जिप उपाध्यक्ष मुन्दरी देवी द्वारा सायकिल पोशाक एवं छात्रवृति राशि का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य, शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे। रतनी प्रखंड के उमवि झुनाठी में पांच सौ पैसठ छात्र-छात्राओं के बीच प्रधानाध्यापक रौशन शंकर प्रसाद द्वारा चार लाख उनसठ हजार रुपये का वितरण किया गया। मध्य विद्यालय अबगीला में प्रधानाध्यापक उमेश पासवान द्वारा 768 छात्र-छत्राओं के बीच पांच लाख पचपन हजार पांच सौ, प्राथमिक विद्यालय नंदागंज में प्रधानाध्यापक महेश कुमार सिंह द्वारा 96 छात्र छात्राओं के बीच चौवालीस हजार एक सौ, प्राथमिक विद्यालय करनी विगहा में सुबोध पासवान द्वारा 170 छात्र-छात्राअेां के बीच उनासी हजार सात सौ,देवनंदन उच्च विद्यालय बंधुगंज में दो सौ सात छात्र-छात्राओं के बीच प्रधानाध्यापक प्रयाग नारायण चौधरी द्वारा छात्रवृति राशि का वितरण किया गया। काको प्रखंड के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ौना में छात्र=-छात्राअेां के बीच सायकिल, पोशाक एवं छात्रवृति की राशि का वितरण किया गया। वितरण समारोह का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय कुमार कर रहे थे। जबकि मोके पर पूर्व मुखिया रामविनय शर्मा, मो इजरायल,शैलेन्द्र कुमार, रामसुरेश शर्मा तथा सुनिल शर्मा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.