भगवान महादेव की आराधना फलदायक
जहानाबाद। नवयुवक कांवरियां संघ द्वारा स्थानीय इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में विश्राम शिविर का उद्घाटन
जहानाबाद। नवयुवक कांवरियां संघ द्वारा स्थानीय इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में विश्राम शिविर का उद्घाटन जिप अध्यक्ष कल्पना कुमारी तथा थानाध्यक्ष प्रेमचंद कुमार ने संयुक्त रुप से किया। उपस्थित शिवभक्तों को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि कांवरियां संघ का प्रयास प्रशंसनीय है। बाबा भोले को देवाधिपति कहा गया है। इनका सच्चे दिल से किया गया अराधना काफी फलदायी होता है। पटना गायघाट से पैदल कांवर में गंगा जल भरकर औरंगाबाद जिले के देवकुंड स्थित बाबा दुधेश्वर नाथ पर शिवभक्त जलाभिषेक करने जाते हैं। शिवभक्तों की श्रद्धा भक्ति देखते हीं बनती है। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा रास्ते में न हो इसके लिए पुलिस गश्ती करती रहेगी। अध्यक्षता आनंद कुमार चंद्रवंशी एवं जबकि संचालन अरुण शर्मा ने किया। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, नरेश सिंह,महंत जी, महेन्द्र यादव, बेंकटेश शर्मा, ललित कुमार आदि ने भी संबोधित किया।