प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा को प्रशिक्षण
जहानाबाद। काको एवं घोसी प्रखंड में आपदा प्रबंधन को ले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्ह
जहानाबाद। काको एवं घोसी प्रखंड में आपदा प्रबंधन को ले शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्हें प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए कई तरीके बताये गये। स्थानिय संसाधन केन्द्र में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षकों की बैठक बीईओ आशीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन के तहत प्राकृतिक आपदाओं, भूकंप, आगजनी, बाढ़ इत्यादी से जान माल की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बीईओ ने बताया कि चार जुलाई को सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान प्रधानाध्यापकों को भूकंप की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कई अहम जानकारी दी गयी। बैठक में वर्ष 2015-16 में बच्चों के बीच प्रोत्साहन राशि वितरण से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान रणविजय कुमार, संजय कुमार , अभय कुमार सहित कई लोग थे। काको में वरीय साधन सेवी देवेन्द्र कुमार सिंह एवं रंजीत कुमार निराला ने आपदा प्रबंधन की स्थिति में बचाव के लिए ऑडियो वीडीओ के जरीये प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रशिक्षु द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित कई अहम प्रश्न भी पूछे गये। प्रशिक्षकों ने उन्हें कई आयामों के जरीये बचाव के तरीके को बताया। मौके पर शर्मानंद पासवान सहित कई लोग थे।