हम ने भी लगाया लापरवाही का आरोप
जहानाबाद। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने पथराव तथा पुलिस फायरिंग के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते
जहानाबाद। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने पथराव तथा पुलिस फायरिंग के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह के नेतृत्व में गठित सात सदस्यीय जांच दल बुधवार को यहां आया था। इस टीम में महासचिव मनोज कुमार उर्फ मनोज नेता, उपेन्द्र कुमार सिंह,अनिता चौधरी, शैलेश कुमार सिंह,धीरेन्द्र कुमार तथा प्रवक्ता शारिम अली के अलावा डा. विरेन्द्र कुमार सिंह भी शामिल थे। सोईया घाट स्थित घटना स्थल के निरीक्षण तथा दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इसमें निश्चित रुप से प्रशासनिक लापरवाही बरती गयी है। ऐसा नहीं कि यह घटना अचानक हो गयी। तीन दिनों से इसकी सुगबुगाहट हो रही थी। जिस जमीन को लेकर विवाद था। प्रशासन को चाहिए था कि समय रहते दोनों पक्ष की उपस्थिति में इसका निपटारा करा देता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोईया घाट में लाठी चलाये जाने के कारण हीं लोगों का गुस्सा फुटा परिणामस्वरुप मलहचक मोड़ पर इतनी बड़ी घटना हुयी जिसके कारण पुलिस को गोली चलानी पड़ी। उन्होंने कहा कि दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार द्वारा चुनावी लाभ लिये जाने के उद्देश्य से इस प्रकार की घटनाओं का अंजाम दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब भी जमीन के विवाद को सुलझाया नहीं जा सका है। इस अवसर पर प्रवक्ता सारिम अली ने कहा कि यदि रैयती जमीन पर मस्जिद नहीं बनाया जाता है तो उसपर नमाज पढ़ना भी नाजायज माना जाता है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव पंपी शर्मा,मनीष कुमार, अश्रि्वनी कुमार आदि लोग भी मौजूद थे।