लौटने लगा बाजार की रौनक
जहानाबाद। तीन दिनों बाद इस शहर की रौनक तेजी से वापस लौटने लगी। लोगों ने रोजमर्रे की सामाग्रियों
जहानाबाद। तीन दिनों बाद इस शहर की रौनक तेजी से वापस लौटने लगी। लोगों ने रोजमर्रे की सामाग्रियों की जमकर खरीददारी की। गावों में रहने वाले लोग भी यहां आये और जरुरी सामानों की खरीददारी की। हालांकि निचली रोड शहर की कुछ दुकानें बंद थी। इसके कई कारण भी थे। कुछ दुकान के ताले बारिश के चलते कर्मियों के नहीं आने के कारण नहीं खुले तो कुछ को प्रशासन के प्रति गुस्सा भी था। ऐसा माना जा रहा है कि सोमवार से बिलकुल सामान्य स्थिति कायम हो जायेगी। दरअसल रैफ के जवानों द्वारा सड़कों पर लगातार गश्ती किये जाने के कारण असामाजिक तत्व के लोगों में भय कायम हो गया है जबकि शांति में विश्वास रखने वाले लोगों का आत्म विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि दुसरे हीं दिन शहर की स्थिति सामान्य होने लगी और रैफ पर विश्वास बढ़ा। हालांकि शनिवार को तरह तरह की अफवाहें हुयी। शरारती तत्वों द्वारा शाम में यह अफवाह दिया गया कि रैफ के जवानों द्वारा घरों में घुसकर महिलाओं, बूढ़ों तथा बच्चों के साथ दुव्यर्वहार किया जा रहा है। विभिन्न समाचार पत्रों में इस आशय की खबर भी प्रकाशित हुयी लेकिन दुसरे दिन जब इसकी तहकीकात हुयी तो अफवाह निराधार साबित हुआ। डिप्टी कमांडेंट अभिषेक वर्मा ने खबर से आहत होकर कहा कि मेरे जवान अनुशासित हैं। वे सड़क पर उपद्रवियों से निबटते है लेकिन किसी भी सामान्य व्यक्ति के साथ दुव्यर्वहार नहीं करते हैं।