किसानों ने किया गोदाम के समीप हंगामा
संवाद सहयोगी मोदनगंज जहानाबाद प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज स्थित पैक्स गोदाम से बुधवार को धान का उठाव
संवाद सहयोगी मोदनगंज जहानाबाद
प्रखंड क्षेत्र के बंधुगंज स्थित पैक्स गोदाम से बुधवार को धान का उठाव करने आए एसएफसी के कार्यपालक सहायक शेखर कुमार तथा पैक्स अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा को किसानों का कोपभाजन बनना पड़ा। इतना ही नहीं धान का उठाव किए वगैर हीं उन्हें वापस लौटना पड़ा।
मालूम हो कि एसएफसी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के किसानों से धान खरीदकर बंधुगंज स्थित पैक्स गोदाम में रख दिया गया था। गोदाम में तकरीबन सतरह सौ क्विंटल धान जमा है। कार्यपालक सहायक धान का उठाव कर मिलर के यहां ले जाना चाहे। किसानों का कहना था कि सबसे पहले खरीदे गयी धान की कीमत दें तभी धान उठेगा। इसी बात को लेकर किसानों ने काफी हंगामा किया। इतना ही बीच बचाव करने पहुंचे पैक्स अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा को भी किसानों का कोप भाजन बनना पड़ा। कार्यपालक सहायक को बिना धान का उठाव किए हीं बैरंग वापस लौटना पड़ा।