राजद ने किया भिक्षाटन
संवाद सहयोगी मखदुमपुर जहानाबाद पडोसी देश नेपाल के पीडि़तों की मदद के लिए राजनीतिक संगठन के लोग आग
संवाद सहयोगी मखदुमपुर जहानाबाद
पडोसी देश नेपाल के पीडि़तों की मदद के लिए राजनीतिक संगठन के लोग आगे आने लगे हैं। सोमवार को राजद नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं ने भूकंप पीडितोंके सहायतार्थ भिक्षाटन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मराज पासवान, युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष श्याम यादव समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं ने मखदुमपुर बाजार में घुम घुमकर लोगों से भूकंप पीड़ितों के लिए मदद मांगी। मदद के रूप में जिससे जितना बन सका उतना आर्थिक मदद किया। श्री पासवान ने बताया कि भिक्षाटन से जो राशि इकट्ठा हुयी है उसे नेपाल के भूकंप पीडि़तों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच हजार चार सौ रुपये संग्रह किये गये हैं। उन्होंने आमलोगों से भुकंप पीडि़तों की मदद में आगे आने की अपील करते हुए स्वेच्छा से दान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नेपाल में भुकंप ने बड़ी तबाही मचायी है। हजारों लोग इससे प्रभावित हुए हैं वहीं बिहार के कुछ हिस्सों में भी लोग इससे प्रभावित हुए है। संकट की इस घड़ी में हम सभी का यह धर्म बनता है कि पीडि़त लोगों की मदद करें। श्री पासवान ने बताया कि राजद के पंचायत अध्यक्षों के साथ भी बैठक की गयी जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी अध्यक्ष अपने अपने पंचायतों में भिक्षाटन करेंगें और जो राशि इकट्ठा होगी उसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष रामाशीष यादव, मोजाहीर खां, जुल्फकार खां, लव कुमार, विशाल कुमार एवं वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।