गर्म रहा अफवाहों का बाजार
संवाद सहयोगी मखदुमपुर जहानाबाद पिछले तीन दिनों से लोग बेचैन हैं। दहशत का माहौल बना हुआ है। अफबाहो
संवाद सहयोगी मखदुमपुर जहानाबाद
पिछले तीन दिनों से लोग बेचैन हैं। दहशत का माहौल बना हुआ है। अफबाहों का बाजार भी गर्म है। देर रात तक लोग जागते हैं इस भय से कि कहीं भूकंप ना आ जाए। भूकंप के झटके पे झटके से हर किसी के जेहन में दहशत का माहौल कायम हो गया है। चेहरे पे भय और मन में अनहोनी की आशंका से लोग परेशान हैं। जिसके घर काफी पुराने हैं उसके लिए तो रात क्या दिन गुजारना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल शनिवार और रविवार को भुकंप के कई झटके आए। कुछ तेज थे तो कुछ काफी हल्के। बडे बुजुर्ग बताते हैं कि पहले जब भुकंप आता था तो एक दिन में एक या दो बार महसुस होता था। इस तरह नहीं आता था। इस बार शनिवार और रविवार को भी भुकंप का तेज झटका महसुस किया गया। इधर सोमवार की शाम में भी पटना तथा पूर्णिया के क्षेत्रों में भुकंप का झटका महसुस किया गया। इस तरह अब लोगों के जेहन में यह घर कर गया है कि कही इस तरह के और झटके न आ जाए। इसी को लेकर लोगों में भय और दहशत का माहौल सोमवार को भी कायम रहा। इधर सोशल मिडिया में भी भुकंप आने के अफबाहों से लोग परेशान हैं। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग और सरकार इस तरह के अफबाहों से बचने की सलाह दे रहे हैं। सोशल मिडिया पर इस तरह की खबरों को महज कोरी बकवाश कही जा रही है तथा लोगों को इससे बचने की सलाह दी जा रही है। मगर इसके बावजूद लोगों के जेहन में बैठा खौफ का माहौल कम होने का नाम नहीं ले रहा है।