हथियार के बल पर घर में घुसकर दो लाख लूटे
जागरण संवाददाता, जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मुहल्ले में रविवार की रात हथियारबंद अपराधि
जागरण संवाददाता, जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मुहल्ले में रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड पुलिस के जवान के घर दो लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। इस घटना से मुहल्ले में दहशत व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।
घटना की जानकारी देते हुए गृह स्वामी की पत्नी सुनिता देवी ने बताया कि रात्रि साढ़े बारह बजे सीढ़ी लगाकर अपराधी घर में घुस गये। उसकी संख्या चार थी और वे सभी हथियारबंद थे। घर में घुसते हीं सबसे पहले अपराधियों ने रिवाल्वर की मांग की। जब पीड़िता ने रिवाल्वर नहीं होने की जानकारी दी तो अपराधियों द्वारा घर की सघन तलाशी लेते हुए शादी के लिए रखे गये गहने,कपड़े एवं पचास हजार नगदी के साथ खाना बनाने के बर्त्तन को भी लूट लिये गये।