सेवानिवृत्त शिक्षक को विदाई
जेएनएन, जहानाबाद : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोडिहा में सेवानिवृत शिक्षक अखिलेश शर्मा के सम्मान में वि
जेएनएन, जहानाबाद : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोडिहा में सेवानिवृत शिक्षक अखिलेश शर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक कमलकिशोर शर्मा ने कहा कि अपने सेवा काल में शिक्षक श्री शर्मा ने शिक्षा को ले हमेशा गंभीर होते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की पहल की। इसी का प्रतिफल है कि इस विद्यालय के अधिकतर छात्र-छात्राएं मेधावी हैं।
शर्मा के अथक प्रयास के कारण विद्यालय का शैक्षणिक माहौल अन्य विद्यालयों से अच्छा है। इस दौरान सभी शिक्षक शिक्षा समिति के सचिव, संकूल समन्वयक के साथ ही ग्रामीण रामजी शर्मा, रविन्द्र कुमार नंदन आदि उपस्थित थे।
इधर घोसी प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय गोड़सर के प्रांगण में सेवानिवृत शिक्षक कृष्णा सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक नवल किशोर शर्मा ने किया। मौके पर देवमंती कुमारी, विभा कुमारी, कृष्णमणि देवी, सुचिता कुमारी, राजीव कुमार, चितरंजन कुमार सहित कई लोग थे।