Move to Jagran APP

मंडल कार्यालय में सदस्यता अभियान को ले बैठक

जेएनएन,जहानाबाद सदस्यता अभियान को लेकर मखदुमपुर एवं हुलासगंज मंडल कार्यालय में भाजपा नेताओं द्वारा

By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 08:56 PM (IST)
मंडल कार्यालय में सदस्यता अभियान को ले बैठक

जेएनएन,जहानाबाद

loksabha election banner

सदस्यता अभियान को लेकर मखदुमपुर एवं हुलासगंज मंडल कार्यालय में भाजपा नेताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। मखदुमपुर में बैठक की अध्यक्षता कृष्णमुरारी कुमार तथा हुलासगंज में तुलसी शर्मा ने की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सदस्यता अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को गांव गांव में संपर्क अभियान चलाने का आहवान किया। नेताओं ने प्रत्येक बुथ पर कम से कम एक सौ लोगों को सदस्य बनाने का आहवान करते हुए कहा कि इससे राष्ट्रवाद का अलख जगाया जा सकता है। मखदुमपुर में विनोद कुमार , अशोक कुमार, मनोज कुमार, दीपक पासवान, सत्येन्द्र गिरी, रणविजय सिंह, रजनीश कुमार ,अवधेश शर्मा, बाबूलाल मांझी, मदन दास, सुजीत कुमार, कुंती देवी एवं नोनू कुमार शामिल हुये जबकि हुलासगंज में मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 29 दिसम्बर को भारथू, सूरजपुर और केउर पंचायत मे ंसदस्यता कैम्प लगाया जायेगा वहीं छह जनवरी को कोकरसा, चिरी एवं मुरगांव में शिविर का आयोजन किया जायेगा। सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए जिला अध्यक्ष शशिरंजन ने कहा कि जिले में इस अभियान को ऐतिहासिक बनाया जायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का आहवान किया। इस दौरान रामसुभग शर्मा, रविन्द्र प्रजापति, परमात्मा शर्मा, श्रीकांत शर्मा सहित कई लोग थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.