घटना के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार : भाजपा
संवाद सहयोगी, कुर्था मुंगीला हत्याकांड का भाजपा नेताओं ने घोर निंदा की है तथा इसके दोषियों पर अविल
संवाद सहयोगी, कुर्था
मुंगीला हत्याकांड का भाजपा नेताओं ने घोर निंदा की है तथा इसके दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष लाला साव, सुरेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, अनिल सोनी, सुधीर शर्मा, उमेश यादव, विजय कुमार विद्यार्थी, पूर्व सरपंच रामसुरेश प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने घटना की निंदा करते हुये घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है। भाजपा नेताओं ने सरकार से मृतक के आश्रितों को दस दस लाख रुपये मुआवजे व एक सरकारी नौकरी देने की मांग की है। नेताओ ंने कहा कि सूबे में विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। अपराधियों व उग्रवादियों की हौसला एक बार फिर उछाल मारने लगी है। यह सब जंगल राज पार्ट टू का टेलर है। इसके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं। भाजपा सूबे में पुन: जंगलराज नहीं आने देगी।