आरोप प्रत्यारोप कर उल्लू सीधा करते भाजपाई
जागरण संवाददाता, जहानाबाद राजद ने भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप कर अपना उल्लू सीधा करने का आरोप लगाया ह
जागरण संवाददाता, जहानाबाद
राजद ने भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप कर अपना उल्लू सीधा करने का आरोप लगाया है। राजद प्रवक्ता डा. शशिरंजन उर्फ पप्पु यादव ने कहा कि भाजपा के नेता के नाम से मगध के व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम रहता था वही ंलोग आज पूर्व मंत्री व विधायक डा. सुरेन्द्र प्रसाद यादव पर आरोप लगाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मगध के व्यवसायियों पर साम्प्रदायिक सरकार टू के लोगों ने कहर बरपाने का काम किया है। राजद के लोग हमेशा व्यवसायियों के शुभचिंतक रहे हैं। भाजपा नेताओं को डा. यादव पर अंगूली उठाने का कोई हक नहीं है। उन्हें खुद अपने गिरेवान में झांककर देखने की जरुरत है। अच्छे दिन की बात करने वाले लोग हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति पर चलने का रास्ता ढूंढते रहते हैं। ये लोग विकास की बात नहीं करते। आरोप प्रत्यारोप से अपना उल्लू सीधा करते हैं। भय व विवाद की राजनीति करना इनके फितरत में शामिल हैं।