नशापान से बर्बाद होता है परिवार
जागरण संवाददाता,अरवल जनविकास मंच के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष व मुखिया आनंद सिन्हा के नेतृत्व में
जागरण संवाददाता,अरवल
जनविकास मंच के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष व मुखिया आनंद सिन्हा के नेतृत्व में मद्य निषेध दिवस के पूर्व संध्या पर रैली निकाली गयी। रैली सिन्हा सदन से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सदर प्रखंड मुख्यालय पहुंची। जहां से लौटकर सिन्हा सदन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मद्य पान शराब के सेवन से शारीरिक नुकसान तो होता ही है परिवार में कलह भी पैदा होती है। इसके अलावा आर्थिक नुकसान भी होता है। इसके सेवन से सब तरह की हानि ही हानि है। कहीं इससे लाभ नहीं होने वाला है। इसके सेवन से कई लोग समय से पहले ही काल के गाल में समा चुके हैं। वक्ताओं ने लोगों से नशा सेवन का त्याग करने की अपील की। विचार व्यक्त करने वालों में सेवानिवृत्त शिक्षक मो जिलानी, अधिवक्ता निसार अख्तर अंसारी, संजय कुमार सिन्हा, राज किशोर सिंह, सगीर शाह, मकसूद आलम, रामदयाल पांडेय, जावेद अख्तर, रीतेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे।