प्रशासनिक तैयारी पूरी, आज इक्कील आएंगे सीएम
संवाद सहयोगी मखदुमपुर जहानाबाद मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बुधवार को इक्किल आगमन को लेकर सारी प
संवाद सहयोगी मखदुमपुर जहानाबाद
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बुधवार को इक्किल आगमन को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। सीएम दोपहर बाद हैलिकॉप्टर से इक्किल हाई स्कूल के मैदान मे उतरेंगे तथा महिला फुटवॉल मैच में हिस्सा लेंगे। मौके पर कई विकास योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इसके लिए हाई स्कूल मैदान पर सभा मंच बनाया गया है तथा पास में ही हैलिपैड का निर्माण कराया गया है। यहां बता दें कि बुधवार को ईक्किल हाई स्कूल के मैदान पर कोलकाता और रांची के बीच महिला फुटवॉल मैच का आयोजन किया गया है। दोपहर एक बजे से यह मैच प्रारम्भ होगा। इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार एवं अंचल अधिकारी संजय कुमार अम्बष्ट ने इक्किल में तैयारियों का जायजा लिया। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि दोपहर बाद मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी हैलिकॉप्टर से यहां आऐंगें। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। सभा मंच का निर्माण कार्य पुरा हो गया है वहीं अस्थायी हैलिपैड बनाया गया है। कार्यक्रम में होने बाली भीड को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंच से लेकर आस पास के जगहों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। दंडाधिकरियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। यहां प्रतिनियुक्त किए गए पदाधिकारीयों एवं दंडाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।