अपहरण कर युवती की गोली मारकर हत्या
संवाद सहयोगी, काको जहानाबाद : पाली थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में शुक्रवार की रात अपहरण कर एक युवत
संवाद सहयोगी, काको जहानाबाद : पाली थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में शुक्रवार की रात अपहरण कर एक युवती को गोलियों से छलनी कर दिया गया। इस सिलसिले में उसके पति मुकेश कुमार के बयान के आधार पर गांव के चार लोग सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना की जानकारी मिलते हीं एसडीपीओ जयराम शर्मा वहां पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
बताया जाता है कि मृतका रेणु देवी 27 वर्ष की शादी चार साल पहले रविन्द्र यादव के साथ हुयी थी। रविन्द्र से दो बच्चे भी हुये। एक साल पहले उसने दोनों बच्चों को छोड़ गांव के ही मुकेश कुमार नामक युवक से शादी कर ली। 26 दिन पहले उसे एक बच्चा भी जन्म लिया। जानकारी के अनुसार रात्रि नौ बजे पांच हथियारबंद लोग उसके घर में प्रवेश कर गये। मुकेश भी घर में हीं था। हमलावरों ने मुकेश को मारपीट कर भयभीत कर दिया और रेणु को घसीटते हुए बधार में लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर चार गोलियां दागी गयी थी। इधर पुलिस को यह जानकारी मिली कि मुकेश का अपहरण हो गया है। इस जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची तो बधार में बुरी तरह जख्मी रेणु मिली। पुलिस उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले गयी जहां शनिवार को सबेरे उसने दम तोड़ दिया।