नेहरु युवा केन्द्र ने किया एकता दौड़ का आयोजन
जागरण संवाददाता, अरवल नेहरु युवा केन्द्र के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल के 139वीं जन्म दिवस
जागरण संवाददाता, अरवल
नेहरु युवा केन्द्र के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल के 139वीं जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन शुक्रवार को किया गया। केन्द्र के जिला सलाहकार समिति के सदस्य संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इसके पूर्व लेखापाल राजेश कुमार सिन्हा ने पटेल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। वे देश की एकता के लिए कई रियासतों को रातोंरात देश में विलय करवाया। वे सदैव राष्ट्रहित की बात सोंचते थे। आज उनके बताये मार्गो पर चलने की जरुरत है। युवाओं को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया गया। सभी युवा क्लबों से अपने अपने गांवों में सफाई अभियान चलाने को कहा गया। आयोजित दौड़ में विरेन्द्र कुमार हेलालपुर कुर्था को प्रथम, रंधीर कुमार द्वितीय तथा रामजी कुमार को तृतीय धावक घोषित किया गया। मौके पर राजू कुमार, शारदा कुमारी, मो. इरफान आलम, संतन कुमार, संजय सिंह, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे।