पुरानी अरवल मेंसांस्कृतिक कार्यक्रम
जागरण संवाददाता, अरवल दीपावली के शुभ अवसर पर पुरानी अरवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार
जागरण संवाददाता, अरवल
दीपावली के शुभ अवसर पर पुरानी अरवल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को रात्रि में किया गया। जिसका उद्घाटन निवर्तमान नप अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने दर्शकों से रुबरु होते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी भाईचारा व प्रेम तो कायम होता हीं है साथ ही यह दो दिलों के बीच सेतू का कार्य करता है। संगीत एक ऐसी विधा है जो मानव को संतुष्टि प्राप्त करता है। मस्तिष्क को भी आराम करने की जरुरत होती है। अगर कार्य करते करते शरीर व मस्तिष्क थकता है तो संगीत के माध्यम से काफी आराम मिलता है। हर जाति व धर्म के लोग एक मंच के तले बैठकर संगीत का आनंद लेते हैं। जो निश्चित रुप आपसी सौहार्द व भाईचारा का संदेश दे रहा है। एक समय यह जिला उग्रवादी गतिविधियों से आक्रांत था। लोग डर के मारे दिन के उजाले में भी घर से निकलना पसंद नहीं करते थे लेकिन रात्रि में भी सभी वर्ग धर्म के लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष शिव वरत प्रसाद, सचिव शम्भु कुमार सहित विजय गुप्ता, अयोध्या प्रसाद गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने आगंतुकों का स्वागत किया। इधर दर्शक रात भर संगीत की दरिया में डूबे रहे। धार्मिक गीतों पर दर्शक झूम उठे।