जहानाबाद में भी भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े
जागरण संवाददाता जहानाबाद हरियाणा एवं महाराष्ट्र में मिली जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रवि
जागरण संवाददाता जहानाबाद
हरियाणा एवं महाराष्ट्र में मिली जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम को पटाखे फोडकऱ तथा मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। देर शाम परिणाम की घोषणा हो जाने के उपरांत जिलाध्यक्ष शशिरंजन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अरवल मोड़ पर जीत का जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ता एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते दिखे वहीं पटाखे फोड़कर दीपावली भी मनायी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में मिले स्पष्ट बहुमत एवं महाराष्ट्र में मिली सफलता से यह साबित हो रहा है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के प्रति अपार समर्थन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्ग दर्शन में पूरे देश में कांग्रेस मुक्त भारत का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार और झारखंड में भी भाजपा अपार सफलता हासिल करेगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इंदू कश्यप,रवि चंद्रवंशी,रामसुभग शर्मा, अजय गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अशोक कुमार, अनिष कुमार, नीतीश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, योगेन्द्र दास, संजय बाबा,गोपाल कुमार, राहुल राज,साबिर हुसैन,रजनीश कुमार,सुधीर शर्मा, सुमित्रा देवी, दामोदर प्रसाद, विजय कुमार, शिव कुमार पांडेय, रामप्रवेश सिहं समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।