पैक्स चुनाव को ले 110 ने किया नामांकन
जागरण संवाददाता, जहानाबाद 19 अक्टूबर को चार प्रखंडों में होने वाले छठे चरण के पैक्स चुनाव को लेकर
जागरण संवाददाता, जहानाबाद
19 अक्टूबर को चार प्रखंडों में होने वाले छठे चरण के पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को 110 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। जिला सहकारिता शंभु सेन ने बताया कि काको प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए 14 तथा सदस्य पद के लिए छह लोगों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। जबकि हुलासगंज में अध्यक्ष पद के लिए 20 तथा सदस्य पद के लिए 18 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में सबसे अधिक सूरजपुर पंचायत से छह उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं सबसे कम कोकरसा, दावथु, तीर्रा एवं मुरगांव से एक-एक उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। हुलासगंज प्रखंड से खुदौरी पैक्स के लिए राम तुनुक शर्मा, केउर से बालदेव प्रसाद दावथु से तपेश्वर शर्मा ने अध्यक्ष पद के नामांकन किया। जबकि घोसी प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए 19 तथा सदस्य पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। घोसी प्रखंड के सोनवां पैक्स के लिए पूर्व अध्यक्ष ज्वाला शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। जबकि मोदनगंज अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा सदस्य पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए जयतीपुर कुरूआ से नारायण सिंह, नइमां से कैंसी देवी तथा मोदनगंज से ब्रज किशोर शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।
करपी में जुटा मतदाताओं का नाम
करपी में पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। उच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में राज्य निर्वाचन प्रधिकार द्वारा जारी निर्देश के तहत दावा आपत्ति का निपटारा किये जाने के बाद सूची का प्रकाशन किया गया। प्रखंड उप निर्वाचन पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 2009 के मतदाता सूची से बिना कारण हटाया गया था और जिन्होंने इस संबंध में आपत्ति दर्ज करायी थी उनका नाम जांचोपरांत जोड़ा गया है।