दंडाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 01:11 AM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 01:11 AM (IST)
जागरण संवाददातार, अरवल
पैक्स चुनाव को लेकर स्थानीय इंटर स्तरीय बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को दंडाधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। वरीय उपसमाहत्र्ता अशेाक कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव में पद के अनुरुप बैलेट पेपर का रंग, पहचान तथा कर्त्तव्य व अधिकार के बारे मे ं विस्तृत जानकारी दी गयी। विकट परिस्थिति में किस प्रकार से निपटा जाय, उसके बारे में बताया गया। विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में नब्बे लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर डीपीओ जय बनर्जी तथा रामजी प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें