रेड लाइट एरिया से किशोरी बरामद
By Edited By: Published: Thu, 24 Jul 2014 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jul 2014 09:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अरवल
पुलिस अधीक्षक परवेज अख्तर के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने रेड लाइट एरिया से हैना (14 वर्ष) को बरामद किया गया है। बरामद हैना को उसके बड़े पापा अख्तर हुसैन को सुपुर्द कर दिया गया है। सदर थानाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद ने बताया कि यह लड़की फतेहपुर थाना क्षेत्र के दुल्हिन बाजार के रहने वाली है। इसी वर्ष उसकी शादी हुयी थी। पति ने मारपीट किया जिसके कारण वह पालीगंज थाना क्षेत्र के चंढोस गांव संजय यादव के साथ चली गयी। संजय ने उसे रेड लाइट एरिया मे लाकर छोड़ दिया। रेड लाईट एरिया के लोगों ने इसकी सूचना एसपी को दी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें