आकर्षण का केन्द्र रहा आदर्श बूथ
जागरण संवाददाता, जहानाबाद
आसन्न लोकसभा चुनाव में जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन आदर्श बूथ बनाए गए थे। जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। आदर्श बूथ को रंगीन पंडाल लगाकर विशेष तौर पर सजाया गया था। पंडाल को आकर्षक बनाने को लेकर गुब्बारा भी लगाया गया था। हेल्प डेस्क के साथ साथ चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध थी। वहीं महिला पुलिस बल भी मुश्तैद थी। वहीं पीने के लिए ठंड मिनरल वाटर की भी व्यवस्था की गयी थी। वहीं पंडाल गे रहने के कारण मतदाताओं की भीड़ भी काफी लगी। उन्हें भी परेशानी कासामना नहीं करना पड़ा। अन्य बूथों की हालत बदतर थी। लोगो को खुले आसमान के नीचे धूप में खड़ा होकर अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा था। हालांकि प्रशासन द्वारा हरेक बूथों पर पानी, पंडाल व बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गयी थी। लेकिन चुनाव के दिन सारे दावे बेबुनियाद निकले। सिर्फ आदर्श बूथ पर हीं व्यवस्था देखने को मिला।