Move to Jagran APP

हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा पर निकली भाजपा

गोपालगंज। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों में देश प्रेम का भाव भरने

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 03:02 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:02 AM (IST)
हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा पर निकली भाजपा
हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा पर निकली भाजपा

गोपालगंज। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों में देश प्रेम का भाव भरने का अपना अभियान शुरू किया। बुधवार की सुबह मीरगंज नगर में सांसद जनक राम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान अपने हाथों में तिरंगा लेकर सांसद सहित कार्यकर्ता नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए लोगों के बीच देश प्रेम का अलख जगाते रहे। मीरगंज नगर स्थित साहू जैन हाई स्कूल परिसर से निकली तिरंगा यात्रा कुशवाहा मोड़,स्टेशन चौक, जयप्रकाश चौक, बजार रोड, खूनी चौराहा, हथुआ मोड़, राजेंद्र चौक सहित नगर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदेमातरम तथा जय ¨हद का नारा लगाते रहे। तिरंगा यात्रा में भजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह, ज्योति भूषण, अशोक पाण्डेय, शिवकुमार ¨सह, मुन्ना पाण्डेय, मकसूदन ¨सह कुशवाहा, मंजेश मिश्रा, दीपक कुमार, सोनू कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.