Move to Jagran APP

चढ़ रहा पारा, पछिया हवा ने भी बढ़ाई परेशानी

पिछले चार दिन से तेज पछिया हवा व गर्मी से आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ने लगा है। इस अवधि में लगातार 40 डिग्री से अधिक तापमान बने रहने के कारण लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 03:02 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 03:02 AM (IST)
चढ़ रहा पारा, पछिया हवा ने भी बढ़ाई परेशानी
चढ़ रहा पारा, पछिया हवा ने भी बढ़ाई परेशानी

गोपालगंज। पिछले चार दिन से तेज पछिया हवा व गर्मी से आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ने लगा है। इस अवधि में लगातार 40 डिग्री से अधिक तापमान बने रहने के कारण लोग परेशान हैं। गुरुवार को भी तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर बने रहने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे। सिपाया कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में अभी कमी आने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ने के कारण गर्मी से लोगों में बेचैनी भी बढ़ाने लगी है। मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। अस्पतालों में अचानक तेज पेट दर्द, दस्त और उल्टी से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गर्मी चढ़ने के साथ ही तेज पछिया हवा के बहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। राह चलते लोग लू की चपेट में आने लगे हैं।

loksabha election banner

इनसेट

गर्मी से परेशान दिख रहे स्कूली च्च्चे

गोपालगंज : पिछले चार दिन से बढ़े गर्मी के प्रकोप के कारण स्कूलीच्बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। स्कूलों में सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच पढ़ाई प्रारंभ हो रही है। लेकिन दोपहर 12.30 बजे से एक बजे के बीच छुट्टी होने के कारणच्बच्चे दोपहर समय ही स्कूल से घर जाने के लिए निकलने को विवश हैं। ऐसे में अभिभावक की ¨चता इस बात को लेकर बढ़ती जा रही है कि कहीं तेज धूप मेंच्बच्चों की तबीयत न बिगड़ जाए।च्बच्चों की भी दिनोंदिन बढ़ रही गर्मी के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.