Move to Jagran APP

सोनिया गांधी ने दिखाया है सत्ता छोड़ने का साहस

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन समर्पण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया।

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 04:44 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 04:44 PM (IST)
सोनिया गांधी ने दिखाया है सत्ता छोड़ने का साहस

गोपालगंज। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन समर्पण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी ने सत्ता छोड़ने का साहस दिखाया है। देश में कोई भी नेता उनके कद का नहीं है, तो सत्ता छोड़ने का साहस दिखाए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अपने पति राजीव गांधी की हत्या के बाद एक साल तक कोई नया काम नहीं किया। उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस की जीत के बाद भी प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया। उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन के माध्यम से विकलांगों तथा गरीबों की सेवा की। समर्थकों के आग्रह पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के लंबी उम्र की कामना किया। ताकि वे देश की सेवा करती रहें। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठक प्रेमनाथ राय शर्मा, सुभाष ¨सह, जुल्लफिकार अली भुट्टो, आनंद बिहारी प्रसाद सिन्हा, सत्यप्रकाश नारायण, प्रमोद श्रीवास्तव, महाताब आलम, राजन गुप्ता, शंभूनाथ शाही, जयंत गिरी, राजेंद्र राय, नवीन चंद्र, राजकुमार मांझी, हरिशंकर प्रसाद ¨सह, सुरेंद्र कुमार, स्वतंत्र श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.