थावे में मुखिया के सात पद पर महिलाओं का कब्जा
गोपालगंज । थावे प्रखंड में पंचायत चुनाव के मतों की गणना संपन्न हो गई। इस प्रखंड के 11 में
गोपालगंज । थावे प्रखंड में पंचायत चुनाव के मतों की गणना संपन्न हो गई। इस प्रखंड के 11 में से सात पंचायतों में मुखिया पद पर महिलाएं निर्वाचित घोषित की गई हैं। प्रखंड के सरपंच पद के 11 में से पांच पदों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है।
थावे प्रखंड के चुनाव परिणामों ने भी कई प्रत्याशियों को जोरदार झटका दिया है। थावे के पूर्व प्रखंड प्रमुख रहे उद्धव यादव विदेशी टोला पंचायत से चुनाव हार गए। इनके अलावा कुछ और लोग चुनाव हार गए। प्रखंड में सभी परिणाम आने के बाद लोग रविवार को लोग पूरे दिन इसी चर्चा में रहे। चर्चा के केंद्र में प्रखंड प्रमुख पद की कुर्सी भी रही। हालांकि प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई भी घोषणा नहीं की गई है। प्रखंड में घोषित सभी परिणामों पर नजर डालें तो मुखिया को छोड़कर सरपंच व बीडीसी के तमाम पदों पर विजयी प्रत्याशियों में पुरुष प्रत्याशी ही आगे रहे हैं।
इनसेट
थावे में मुखिया पद पर निर्वाचित प्रतिनिधि
पंचायत निर्वाचित मुखिया
इन्द्रवां एबादुल्लाह सुमित्रा देवी
बरारी जगदीश लालसा देवी
सेमरा नूर जहां
विदेशी टोला उमेश यादव
वृन्दावन सरिता देवी
जगमलवां एजाजुल हक
एकडेरवां पुष्पा देवी
रामचन्द्रपुर शाह आलम
लछवार पुष्पा देवी
धतिवना ललिता देवी
फुलुगनी मोहम्मद कुरैश
इनसेट
थावे में सरपंच पर पर निर्वाचित प्रतिनिधि
पंचायत निर्वाचित सरपंच
इन्द्रवां एबादुल्लाह ज्ञान्ती देवी
बरारी जगदीश नजमा खातून
सेमरा अंजूम आरा
विदेशी टोला नुरुल हसन
वृन्दावन ज्ञानचंद तिवारी
जगमलवां शोहराब आलम
एकडेरवां हकीकुल नेशा
रामचन्द्रपुर शिवनाथ महतो
लछवार रमरतिया देवी
धतिवना मुखदेव राम
फुलुगनी नसरुल हक
इनसेट
थावे में पंचायत समिति के निर्वाचित प्रतिनिधि
क्षेत्र संख्या विजयी बीडीसी
क्षेत्र संख्या 1 लैला खातून
क्षेत्र संख्या 2 गुड़िया
क्षेत्र संख्या 3 रामावती देवी
क्षेत्र संख्या 4 धर्मनाथ शर्मा
क्षेत्र संख्या 5 दुखन प्रसाद
क्षेत्र संख्या 6 रामनाथ प्रसाद
क्षेत्र संख्या 7 अशोक गुप्ता
क्षेत्र संख्या 8 सत्यनारायण राम
क्षेत्र संख्या 9 नसीमुल्लाह
क्षेत्र संख्या 10 भृगुनाथ सिंह
क्षेत्र संख्या 11 सोनाली कुमारी
क्षेत्र संख्या 12 शांति देवी
क्षेत्र संख्या 13 सविता देवी
क्षेत्र संख्या 14 लक्ष्मण ठाकुर
क्षेत्र संख्या 15 रेखा देवी